संस्था के डीडीओ ने महिलाओ को 5 हजार से 2 लाख तक ऋण लेने के फायदे बताया गया।

मशरक। मशरक मुख्यालय नगर पंचायत के विवाह भवन में
कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट संस्था द्वारा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमे महिला सदस्याओं को वित्तीय जागरूकता तथा उनके हितों यथा – ब्याज दर, ऋण पर लगने वाले पुरे खर्चो, आचार संहिता एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया, को ध्यान में रखते हुए आरबीआई द्वारा जारी नए दिशानिर्देश के बारे में जानकारी दी गई | बताया गया कि कैशपॉर हमेशा से ही गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली सदस्याओं को वित्तीय सहायता के साथ स्वास्थ्य एवम् शिक्षा की सुविधाएँ भी प्रदान करती है, जिससे सदस्या की आर्थिक स्थिति को सुधारने के साथ-साथ वह अपने परिवार की बीमारी और बच्चो के शिक्षा पर ध्यान दे सकें और अपने जीवनस्तर को ऊपर उठा सकें | कैशपॉर प्रति वर्ष ऐसे कार्यशाला का आयोजन करता है | कार्यशाला में मुख्य अतिथि मशरक थाना के सअनि विपिन कुमार ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीण महिलाओं को जागरुक किया। कैशपॉर के डीडीओ रवीन्द्र सिंह , एआरओ ब्रज किशोर ,चिब जितेंद्र यादव, एचईएसएम पवन कुमार , बीएम प्रमोद कुमार व शाखा के सभी कर्मी ने संस्था के कार्यक्लापो को विस्तार से रखा। कार्यशाला में लगभग 200 से अधिक महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी। आयोजन में सभी केंद्र प्रधान एवं सदस्याओं ने भी बराबर का भाग लिया | डीडीओ रविंद्र सिंह ने ऋणियों के लिए घोषणा की जिसमें संस्था 24 करोड़ रुपया 6 लाख कार्यकर्ताओ में शीघ्र वितरित करेगा।