
मशरक (सारण) : मशरक थाना क्षेत्र के मुन्नी मोड़ के निकट मशरक तरैया SH-73 महादलित टोले के पास भाड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार टाटा 407 गाड़ी पर बनी KENT RO प्यूरीफायर में खुफीया तरीके से छीपा कर ले जाया जा जा रहा था।जिसका का पीछा करते हुए इसुआपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास बाल बाल बचे।इस घटना क्रम की सुचना मशरक थानाध्यक्ष को मिलते ही मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने अपनी तत्परता दिखाते हुए, गाड़ी को छोड़ कर भाग रहे दो शराब तस्करो को पकड़ लिया।
वहीं पुलिस की गाड़ी को पीछा करते देख शराब तस्कर की गाड़ी अनियंत्रित होकर गढ्ढे में ढुल गई।जिसको बाद में पुलिस ने J C B से बाहर निकलवा कर अपने कब्जे में लिया।




Recent Comments