• लॉक डाउन (24 मार्च) से अब तक कंट्रोल रूम से 8000 लोगों को मिली सहायता
• कंट्रोल रूम के टॉल फ्री नं 18003456222 पर फोन कर रहे नागरिकों की मिल रही है सहायता

छपरा। कोविड-19 की महामारी के मद्देनजर राज्य सरकारों, जिला प्रशासन के अलावा केंद्र सरकार द्वारा हेल्पलाइन नं॰ जारी किया गया है। लेकिन इन सब से अलग सारण सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी का नियमित काम करने वाला हेल्पलाइन नं॰ जरूरतमंदो के लिए वरदान साबित हुआ है।संसद का कंट्रोल रूम के माध्यम से कोरोना की इस लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इण्डिया फाइट्स कोरोना अभियान को मजबूति के साथ नया स्वरूप प्रदान कर रहा है। लॉक डाउन के दौरान अब तक सारण समेत प्रदेश के आठ हजार लोगों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान की करने की दावा की गई है। बिहार के ये सभी लोग देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए है। उन्हें सांसद नियंत्रण कक्ष के माध्यम से विभिन्न तरीके से मदद मिला है। मालूम हो कि सांसद नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाइन नं 18003456222 दरअसल कोरोना महामारी के दौरान चालू नहीं किया गया ।बल्कि यह वर्षों से चल रहा है जिसका खर्च सांसद रुडी स्वयं वहन करते है । इसके माध्यम से श्री रुडी अपने निर्वाचन क्षेत्र सारण के लोगों को विभिन्न तरीके से मदद पहुंचाते है। सांसद कंट्रोल रूम के इस टॉल फ्री नं॰ पर आठ लाइनें है जो सातों दिन (24×7) सेवा में रहती है। इस नं॰ पर शिकायत करने वालों को कार्यरत स्टॉफ सभी सहयोग प्रदान करते है।
अब तक सांसद नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रदेश के उत्तर प्रदेश में 365, नई दिल्ली में 604, चेन्नई में 156, मिजोरम में 53, हिमाचल प्रदेश में 72, गुजरात में 2010, असम में 403, हरियाणा में 512, मध्य प्रदेश में 265, आंध्र प्रदेश में 210, उड़ीसा में 127, कर्नाटक में 242, महाराष्ट्र में 1680, राजस्थान में 262, बंगाल में 153, गोवा में 62, तामिलनाडू में 88, सिक्किम में 45, मेघालय में 62, छत्तीसगढ़ में 58 और पंजाब में 456 लोगों की विभिन्न तरीके से मदद की आंकड़ा दी गईहै। गौरतलब है कि सारण ही नहीं बल्कि बिहार राज्य के कई लोग दूसरे राज्यों में दैनिक कामगार के रूप में कार्य करते है। कोरोना त्रासदी के कारण जारी लॉक डाउन के दौरान किसी को कोई असुविधा न हो इसके लिए केंद्र व राज्य सरकारों ने कई उपाय किये है। परन्तु अभी भी कुछ लोगों को किसी प्रकार की असुविधा होने पर वे सांसद राजीव प्रताप रुडी द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम मे फोन करते है जिसके बाद कंट्रोल रूम के माध्यम से उनके ठहरने, भोजन और चिकित्सकीय जांच के लिए उक्त राज्य में प्रबंध किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त नियमित तौर पर कंट्रोल रूम द्वारा एम्बुलेंस, किसी प्रकार की दुर्घटना, आगलगी, जन वितरण, बिजली आदि विषयों पर मदद के साथ-साथ से विदेशों में फंसे लोगों को भी मदद पहुंचाई जाती है। पर भी मदद पहुंचाया जाता है। कई बार तो इसका उपयोग जिला प्रशासन द्वारा भी किया जाता है।




Recent Comments