मशरक के राजापट्टी गोला में पांच दुकानों का शटर तोड़ लाखों की चोरी

मशरक(सारण) : अत्यधिक ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त तो है ही तो दुसरी तरफ चोरों के आतंक से मशरक के लोग परेशान है और प्रशासन गहरी नींद में शो रहा है। लगभग एक सप्ताह से लगातार चोरों और डकैतो ने आतंक मचाए हुए है। आज भी मशरक थाना क्षेत्र के महम्मदपुर राजापट्टी मशरक हाइवे सड़क पर राजापट्टी गोला में दो आभूषण दुकान व एक किराना, एक जेनरल स्टोर और अण्डा दुकान से अपराधियों ने शटर तोड़ लाखों की सोने चांदी के जेवरात समेत किराना सामान की लूट कर ले गए। मामला डुमरसन बाजार पर शुक्रवार की देर रात एक दर्जन से ज्यादा की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने दो आभूषण दुकान व किराना दुकानदार और अण्डा दुकान का शटर काटकर करीब दस लाख की संपत्ति लूट लिये है। लूट पाट का शिकार हुए दुकानों में अरुण प्रसाद की विवेक ज्वेलर्स एवं बर्तन भण्डार ,अरुण सर की अलका अंलकार ज्वेलर्स, जगदीश सिंह के अण्डा थोक बिक्रेता, सत्यनारायण प्रसाद किराना दुकान, और मंतोश सिंघानिया की जेनरल स्टोर की दुकान है। एक दुकान में लगी सीसीटीबी में घटना में संलिप्त चोरो और चोरी करते घटना की फुटेज सामने आई है। शायद इससे चोरो को पकड़ने में पुलिस को सहायता प्रदान हो सकती है। घटना के बाद बाजार के आक्रोशित दुकानदारों ने मशरक महम्दपुर राजापट्टी हाईवे सड़क को घंटो जाम रखा और वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जिस कारण सड़क पर दोनों तरफ लम्बी कतार लग गई। काफी देर बाद स्थानिय थानाध्यक्ष ने उग्र हुए लोगो को समझा बुझा कर कार्रवाई का भरोसा दिला कर मामले को शांत कराया और वहां लगी लंबी जाम हटवाया।