मशरक (सारण)। शांति कुंज हरिद्वार से सारण जिले के मस्तीचक में जा रहें शक्ति कलश का भव्य स्वागत मशरक थाना क्षेत्र के महावीर चौंक पर किया। मौके पर स्वागत करने वालों में डाॅ केशरी कांत , पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद,बजरंग बली दीक्षित, राकेश सिंह, मुकेश रस्तोगी, राम कुमार रस्तोगी समेत अन्य मौजूद रहें। मौके पर डॉ केशरी कांत ने बताया कि मस्तीचक के अखंड ज्योति आंख अस्पताल के परिसर में 251 कुडीय विराट गायत्री महायज्ञ का आयोजन 31 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक आयोजित हैं उसी महायज्ञ के लिए शांतिकुंज हरिद्वार से पवित्र गंगाजल से भरा शक्ति कलश यात्रा मगाई गयी हैं जो शांति कुंज हरिद्वार से चलकर मस्तीचक जा रही है उसका स्वागत महावीर चौंक भव्य पूजा-अर्चना और आरती कर की गयी। शक्ति कलश यात्रा में दर्जनों वाहनों के साथ निकली शक्ति कलश यात्रा रथ में दर्जनों कार्यकर्ता पीली पोशाक में हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा जैसे जयघोष करते हुए चल रहे थे। वही शक्ति कलश यात्रा पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।