
मढ़ौरा(सारण). शनिवार को मढ़ौरा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में ‘सुरक्षित शनिवार’ का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया.शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करने, दाएं-बाएं देखकर आगे बढ़ने तथा यातायात बत्तियों के संकेतों को समझने का पाठ पढ़ाया. बच्चों को सड़क पर चलते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, किनारे न खेलने और हमेशा अनुशासन बनाए रखने की सीख दी गई.साथ ही, दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग पर जोर दिया गया. इस में प्रधानाध्यापक नंद कुमार, शिक्षक प्रियंका कुमारी समेत अन्य शिक्षक व छात्र- छात्राएं शामिल रहे.




Recent Comments