भोजपुरी के पार्श्व गायक और मशहूर फिल्म अभिनेता पवन सिंह पंहुचे हजारीबाग
◆हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र की जनता से मनीष जायसवाल को प्रचंड मतों से जिताने का की अपील
——-

पटना(अनूप नारायण सिंह) : भारतीय भोजपुरी भाषा के पार्श्व गायक, मशहूर फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता पवन सिंह मंगलवार को बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से लौटने के क्रम में हजारीबाग स्थित स्वदेशी नेक्स्ट मॉल में रुके। उनके साथ विशेष रूप से कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ रविंद्र राय भी थे। मशहूर गायक, अभिनेता और भाजपा नेता पवन सिंह ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा के प्रति लहर नहीं सुनामी है और निश्चित रूप से यहां भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने हजारीबाग वासियों से आग्रह करते हुए कहा कि अपना एक- एक बहुमूल्य मत भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में कमल छाप पर दें और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने हजारीबाग वासियों के लिए अपने अंदाज में गुनगुनाते हुए कहा “हमरे खातिर तोहरा के दुनिया में भेजोवले बाड़े- भगवान बड़ी फुर्सत से आप सब के बनवले बाड़ेअ” ।
मौके पर विशेष रूप से भाजपा नेता भैया अभिमन्यु प्रसाद, विवेकानंद सिंह, दामोदर सिंह, नंद कुमार नन्हे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




Recent Comments