शोकाकुल परिवार

  • मृत युवक भेल्दी थाने के लगनपुरा गांव का, दूसरे भाई का चल रहा इलाज
  • मृतक का शव घर पर पहुंचते ही परिजनों में मची चीख-पुकार
    दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।स्थानीय थाने के लगनपुरा गांव मेेेें सोमवार को मोटर से उत्पन्न बिजली का करंट लगने से जहां एक भाई की मौत मौके पर ही हो गई वहीं दूसरा भाई भी बुरी तरह जख्मी हो गया।मृतक शत्रुघ्न राय(32) भेल्दी थाने के लगनपुरा गांव के रामधारी राय का पुत्र बताया जाता है।वहीं जख्मी दूसरे भाई भीष्म राय का इलाज छपरा सदर अस्पताल मेें चल रहा है।
    मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के लगनपुरा गांव के रामधारी के पुत्र शत्रुघ्न राय सोमवार की सुबह खेत में शौच करने के लिए जा रहे थे तभी मोटर का तार टूटा हुआ था।बिजली प्रवाहित तार की चपेट मेें आने से वे मूर्छित होकर गिर पड़े।अपने भाई को बचाने के लिए दौड़कर आए दूसरे बड़े भाई भीष्म राय भी तार की चपेट में आने से जख्मी होकर गिर पड़े।शत्रुघ्न राय की मौत मौके पर ही हो गई जबकि गंभीर रूप से जख्मी भीष्म राय का इलाज चल रहा है।घटना का सूचना मिलते ही भेल्दी पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
    मृतक का शव लगनपुरा गांव मेेें पहुंचते ही परिजनों
    में चीख-पुकार मच गई
    छपरा सदर अस्पताल से मृतक शत्रुघ्न राय का शव पोस्टमार्टम होने के बाद लगनपुरा गांव मेें पहुंचते ही परिजनों मेें चीख-पुकार मच गई। पत्नी मालती देवी व मां केशरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।पत्नी मालती देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।वह जब भी होश मेें आती पति के शव से लिपटकर रोने लगती।मासूम पुत्री चुलबुल कुमारी, पुत्र मुनचुन व कल्लू कुमार का चित्कार पत्थर को भी पिघला देने से कम था।मृत शत्रुघ्न राय चार भाइयों में सबसे छोटा था।उसकी मौत से लगनपुरा गांव के लोग गम मेेेें डूबे हुए हैैं।इधर, सारण जिला राजद अध्यक्ष सुनील राय ने मृतक के परिजनों को ढांढस बढ़ाते हुए सांत्वना दी।