
तरैया जन जागरण मंच के संरक्षक आनंद मोहन सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आदर्श मध्य विद्यालय तरैया के तत्कालीन एचएम धीरेन्द्र कुमार द्वारा तरैया बीआरसी निर्माण में अनियमितता को लेकर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था।जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी सारण को निर्देश दिया गया है कि बीआरसी निर्माण पूर्ण नही होने पर दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिसकी सुनवाई 13 मार्च 2020 को होनी थी लेकिन सारण डीपीओ द्वारा उक्त एचएम का निलंबन कर दिया गया है। इस निलंबन की प्रकिया से उच्चधिकारियों को बचाया जा रहा है। और माँग किये की इस समस्त प्रकरण में संरक्षित पदाधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जानी चहिए।




Recent Comments