सांसद रुडी के पहल पर धोबही में नहर में दिखे मगरमच्छ को पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम

अमनौर(सारण), (02 अक्टूबर, 2019) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रुडी जी के प्रयास से परशुरामपुर के धोबही में एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बुधवार को धोबही के नहर में गंडक नदी से एक लगभ आठ फिट लंबा मगरमच्छ आ गया था। जब स्थानीय ग्रामीणो को इस बात का पता चला तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना सांसद श्री रुडी को कंट्रोल रूम के माध्यम से दी गई।

श्री रुडी ने ग्रामीणों के हित त्वरित कार्रवाई करते हुए वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा। खबर पाकर छपरा, और मुजफ्फरपुर के वन्य अधिकारियों की रेस्क्यू टीम मगरमच्छ को सही सलामत पकड़ने के लिए धोबही पहुंच गई है। रेस्क्यू टीम में राजेश्वर यादव, तिरहुत वन प्रमंडल, मुजफ्फरपुर , वनपाल पदाधिकारी (मढ़ोरा), अखिलेश्वर सिंह (वनरक्षक) सभी अधिकारी अपने-अपने टीम के साथ पहुंचे है। सांसद के निर्देश पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ने जल संसाधन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हरिदेव प्रसाद से बात कर पचरौर गेट को बंद करवाया है ताकि पानी कम होने पर मगरमच्छ को पकड़ा जा सके।

श्री रुडी ने ग्रामीणों से संयम बरतने के साथ ही सतर्क रहने की अपील की और बताया कि मगरमच्छ को पकड़ने का इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क करते हुए कहा कि बाढ़ के समय में नहर में इस तरह के जलीय जंतु नहर में आ सकते है इसलिए सिंचाई के समय किसान और स्थानीय नागरिक इस बात का ख्याल रखे। इन लोगों के साथ ही सांसद श्री रुडी ने अजीत जी, निरंजन शर्मा, अनिल सिंह राणा प्रताप सिंह, दीपक सिंह, पुन्नू सिंह, सुबोध जी आदि को भी भेजा है जो वहां उपस्थित थे।