भाकपा नेता के असामयिक निधन से शोक
मढ़ौरा (सारण )। मढ़ौरा के सेन्दुआरी निवासी भाकपा नेता भूषण प्रसाद यादव की आकस्मिक मृत्यु को पार्टी ने अपूरणीय क्षति बताया है। भाकपा जिला सचिव राम बाबू सिंह ने भाकपा नेता के शव पर लाल झंडा और पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें पार्टी का समर्पित सिपाही बताया । का.भूषण 1990 में पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया और तब से लगातार पार्टी के अनुशासित सिपाही के रूप में रहे । उनके शव यात्रा के समय मढ़ौरा पार्टी के अंचल परिषद के सचिव संजय कु सिंह , संयुक्त सचिव भरत राय , प्रो रजाक हुसैन , जमादार राय , संजीत कु सिंह सहित अन्य स्थानीय पार्टी सदस्य और ग्रामीण शामिल थे ।




Recent Comments