पूजा में डीजे पर नहीं बजेगा अश्लील गीत,डीजे मालिक को पहले ही देना होगा घोषणा पत्र
तरैया(सारण): 08.10.2018।
दुर्गा पूजा क्षेत्र में शांतिपूर्वक मनाने के लिए सोमवार को थाना परिसर में प्रसाशन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच शांति समिति की बैठक हुई।जिसमें बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसआई रमेश कुमार तिवारी ने कहा कि इस बार डीजे पर कही भी अश्लील गीत नही बजेगा तथा निर्धारित समय एवं निर्धारित तीव्रता की आवाज पर ही डीजे बजेंगे।इस संबंध में पूजा के पूर्व डीजे मालिक को एक घोषणा पत्र देना होगा।सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमड़े लगाने होंगे ताकि असमाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।पूजा पंडालों में जेई से अस्थायी विधुत कनेक्शन लेने होंगे।पूजा समिति यह बात सुनिश्चित करेगी कि पूजा पंडाल में कई भी विधुत तार या जेनेरेटर का तार नंगा नही रहना चाहिए।प्रतिमा स्थापना,मूर्ति विसर्जन और जुलूस के लिए लाइसेंस लेना होगा।हवन की व्यवस्था पूजा पंडाल से बाहर करना है।सभी पूजा समिति को अपने दस-दस भुलेंटियर का नाम,पता और मोबाइल नम्बर प्रसाशन को लाइसेंस लेने जे पूर्व देने होंगे।संवेदनशील क्षेत्र में पूजा अवधि तक चौकीदार,दफादार एवं अन्य कर्मीयो को तैनाद किया गया है।जो असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे।उक्त मौके पर एएसआई उपेन्द्र प्रसाद यादव,सरपंच रोहित कुमार राय,सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह,पूर्व जिला परिषद डॉ. अब्दुला खाँ,सुनील तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा,विनोद माँझी,बिगन राय, उमेश राय व अन्य मौजूद थे।