
भैस खरीदने जा रहे ब्यक्ति से मारपीट,रुपये छीने
मांझी (सारण)। मांझी के अरियाव में दो व्यक्ति को मार पीट कर गम्भीर रूप से घायल दिया गया। जिनका इलाज माँझी के सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है। घायलों में डुमरी निवासी लालू यादव एवं भभवली निवासी महेश यादव शामिल है। घायल लालू यादव ने बताया कि वे अपने एक सहयोगी महेश यादव के साथ पैसा लेकर भैंस खरीदने जा रहे थे। तभी रास्ते अरियाव गांव के पास आधा दर्जन लोगों ने घेर कर मार पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया एवं पैसा छीन लिया। लेकिन कुछ लोग इसे जमीनी विवाद बताया।




Recent Comments