दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया पुलिस अन्तर्गत बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रमपुरवा पंचायत के रमपुरवा गांव निवासी राजेंद्र साह के पुत्र विजय कुमार सोनी उम्र 28 वर्ष को अज्ञात अपराधियों ने शाम 6 बजे गोली मारकर दिया। जिससे विजय घायल हो गया है। सूत्रों ने बताया है कि अपराधियों की गोली विजय सोनी के दाहिने पैर में लगी है। इस बावत पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की शाम 6 बजे विजय सोनी ने मलाही नहर चौक से अपने आभूषण की दुकान बंद कर,बाइक से घर जाने के क्रम में मलाही कांटा चौक से पूरब अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने विपरीत दिशा से आकर गोली मारा। अपराधियों की गोली उसके दाहिना जांघ में लगी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोबाइल नीचे वाली दाहिने पैकेट में रखा होने से गोली लगने से मोबाइल टूट गया है और युवक घायल हो गया। उसके बाद बेतिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए परिजनों ने भर्ती कराया है। चिकित्सक विजय सोनी की जाँघ से गोली निकालने का प्रयास किया जा रहा है, वहाँ के चिकित्सकों का प्रयास विफल घायल विजय रहमानिया अस्पताल मोतिहारी रेफर।