बेतिया – बाल्मीकिनगर बगहा :– गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी, सभी नदिया उफान पर

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार:–
वाल्मीकि नगर गंडक बैराज से इस साल अधिकतम 1.97 लाख क्युसेक पानी डिस्चार्च किया गया है. इससे आस-पास के इलाके में बाढ़ की संभावना बढ गई है. रविवार देर रात जलस्तर में वृद्धि के बाद पश्चिमी चंपारण के जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. वहीं जल संसाधन विभाग बांधों और तटबंधों पर निगरानी में जुटा है. पानी के दियारा के निचले इलाकों में फैलने की संभावना है. नेपाल में लगातार बारिश के कारण जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है.