दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया। मुफस्सिल थाना के पूर्वी गनौली में होली के दिन शादी काटने के मामले को ले हुए हिंसक हमले के आरोपित मुन्ना बैठा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दारोगा सुदामा सिंह ने संध्या गश्ती के दौरान मुन्ना बैठा को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। इस मामले में लालबाबू बैठा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी थी।