दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया। मनुआपुल के गुरवलिया मंदिर के समीप रामनगर के सोहसा छवघरिया निवासी बाइक सवार वकील अहमद अंसारी (52) तथा उनके पुत्र तनवीर आलम उर्फ सद्दाम हुसैन (16) को कार से ठोकर मार जख्मी करने के मामले में 15 दिन बाद एफआईआर दर्ज की गयी है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि घायल वकील अहमद अंसारी के भाई अजीमुल्लाह अंसारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें कार मालिक अमर यादव तथा उनके चालक को नामजद किया गया है। मामला यह है कि पांच अगस्त के दो बजे दिन में वकील अहमद अपने बेटे के साथ गांव से बेतिया आ रहे थे। तभी दुरवलिया मंदिर के समीप कार ने ठोकर मार दी। दोनों लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। पिता-पुत्र का इलाज गोरखपुर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। ठोकर मारने वाले कार के मालिक अमर यादव ने विश्वास दिलाया था कि इलाज का खर्चा वे वहन करेंगे। लेकिन अब वे लोग पैसा देने से इनकार कर गए है।




Recent Comments