मवेशी डाक्टर ने आपरेशन कर कराया डिलेवरी, बछड़े की मौत

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंडी पंचायत के मटिहानी गांव निवासी श्रीकिशुन काजी के गाय ने दो सिर व छः पैर की एक बछड़े को जन्म दिया है जो क्षेत्र में कौतूहल का विषय बन गया है।
जैेसे ही इसकी सुचना स्थानिय निवासियों को लगी हजारों के संख्या में लोग देखने पहुंचे जिससे उक्त स्थल पर भीड जमा हो गई ।
ग्रामीण विजय काजी, अभय कुमार, जितेन्द्र काजी, तुलसी काजी, प्रहलाद महतो, बासदेव महतो, धर्मराज महतो आदि लोगो ने बताया कि अहले सुबह गाय ने जब हलचल सुरू की तो मवेशी डा. दिपक कुमार को बुलाया गया । डा. ने अप्रेशन कर मृत हालत में दो सिर व छः पैर के बछडे को निकाला । मृत हालत में बाहर आई बछड़े का अंतिम संस्कार कर दिया गया है ।




Recent Comments