तरैया 21.08.2020

बाढ़ पीड़ितों के समस्याओं को लेकर विधायक मुद्रिका प्रसाद राय अस्थायी प्रखण्ड कार्यालय सह अंचल कार्यालय मध्य विद्यालय पचभिण्डा में शुक्रवार से अपने कार्यकर्त्ताओ के साथ धरना पर बैठ गये है।विधायक ने कहा कि जब तक हमलोगों की माँगे नहीं मानी जाती है।तबतक धरना जारी रहेगा।विधायक का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र के तरैया,पानापुर एवं इसुआपुर में अभी बाढ़ समाप्त नहीं हुआ है।अभी भी लोगों के घरों में पानी है।जिस कारण लोग घर से पलायन कर नहर के बाँध,सड़क किनारे या अन्य ऊँचे स्थानों पर शरण लिए हुए है।ग्रामीण सड़कों पर पानी ही पानी है जिससे 27 दिनों से आम लोगों का आवागमन बन्द है।ऐसे में बाढ़ पीड़ितों के लिए जो सरकारी सुविधा थी उसे बंद कर दिया गया है।जबकि बाढ़ अभी समाप्त नहीं हुआ है।इसलिए हम माँग करते है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए अभी कम्युनिटी किचेन चलाया जाय एवं सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी नाव का प्रबंध किया जाय।विधायक ने कहा कि जबतक बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार भोजन, रौशनी,चलंत शौचालय एवं पे जल के लिए चापाकल की व्यवस्था नहीं कर रही है।तब तक धरना जारी रहेगा।विधायक ने कहा कि वर्ष 20217 के बाढ़ में भी बहुत ऐसे परिवार है जिन्हें आज तक जीआर की राशि नहीं मिली।ऐसे में सभी बाढ़ पीड़ितों के खाते में जीआर की राशि भेजी जाय।धरना स्थल पर सीओ वीरेन्द्र मोहन एव बीडीओ राकेश कुमार अपने कार्यालय से बाहर निकल कर विधायक की मांगों को सुना और माँगे पूरी करने का अश्वाशन दिया लेकिन विधायक ने कहा कि कहने से नही होगा धरातल पर कर के दिखाइए तो धरना समाप्त होगा।समाचार प्रेषण तक विधायक अपने कार्यकर्ताओ के साथ धरने पर बैठे हुए है।विधायक के साथ राजद जिलाउपाध्यक्ष विजय कुमार यादव,प्रखण्ड अध्यक्ष वीरबहादुर राय,पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय यादव,वकील राय,मनोज राय, मुन्ना यादव,सुरेश राम,नितेश शर्मा, राजू कुमार,शशिरंजन यादव,पानापुर प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल यादव,उमेश राय, डोमन राउत व अन्य मौजूद थे।