रोते बिलखते परिजन

परसा(सारण)।थाना क्षेत्र के फतेपुर गाँव के समीप बाईक की ठोकर से 32 बर्षीय युवक की मौत हो गई।मृतक युवक थाना क्षेत्र के फतेहपुर गाँव निवासी रामलाल राय का पुत्र छोटे लाल राय बताया जाता है।बाईक चालक भेल्दी थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गाँव निवासी सोनेलाल साह का पुत्र अनिल कुमार साह बताया जाता है। घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात युवक घर से पेशाब करने जा रहा था।तभी मकेर से परसा की तरफ जा रहा बाईक चालक ठोकर मार दिया।जिससे युवक और बाईक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय ग्रामीण और परिजन के सहयोग से दोनों घायल को प्राथमिक उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया।जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत गम्भीर स्थिति देखते हुए छोटेलाल राय को सदर अस्पताल छपरा तथा बाईक चालक अनिल कुमार को पीएमसीएच रेफर कर दिया।उपचार हेतू छपरा ले जाने के क्रम में छोटे लाल राय ने दम तोड़ दिया।युवक की मौत की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष सुधीर कुमार घर पहुँच परिजनों से घटना की जनकारी लिया।और शव को पोस्मार्टम के लिए सादर अस्पताल छपरा भेज दिया।तथा बाईक को जप्त कर लिया।युवक की मौत से पिता रामलाल राय माता संझरिया देवी भाई कृष्ण राय धीरज कुमार राय का रोरोकर बुरा हाल था।युवक की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि शशि राय ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया तथा सह्ययोग राशि प्रदान किया।