मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली पंचायत के शेखपुरा गांव में शनिवार की देर रात पलानी में लाग लगने से पलानी समेत हजारों रूपये की संपति जलकर राख हो गयी। अग्निकांड पीड़ित की पहचान पुणयदेव सिंह पिता स्व रूदल सिंह के रूप में हुई। मामले में बताया गया कि रविवार की देर रात सभी सोये हुएं थें कि अचानक पलानी में आग लग गई रात्री का समय होने से जब तक आस पास के लोग पहुंचते तब तक आग ने झोपड़ी को जलाकर राख कर दिया। झोपड़ी में कपड़ा,विछावन सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर घटना की सूचना पर पहुंचे बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी मुवाअजा दिलवाया जाएगा।