हुसैनगंज
थाना क्षेत्र के बड़रम टोला पांडेयपुर निवासी स्वर्गीय जमुना राम का पुत्र छबीला राम उम्र लगभग 50 वर्ष को गांव के पोखर में डूबने से मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम शौच करने के लिए गांव के बाहर पोखर के तरफ गए थे.काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता हुई.और उनके खोज के लिए परिजन पोखर सहित पास पड़ोस में खोजबीन शुरु कर दिया.परंतु रात भर ढूंढने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चल सका .सुबह में बुधवार को जब पोखर के तरफ ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन लोगों ने देखा कि पानी में चप्पल तैर रहा है.इसकी चर्चा चारों तरफ गांव में फैल गई. और परिजन पोखर के तरफ आकर रस्सी में कांटा बांधकर पानी में फेंका. कांटे में उनका शव फंस गया.शव को बाहर निकाल कर उसके परिजन घर पर लाया।घटना की सूचना पाते ही थाने से एएसआई जहांगीर खान मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया.पंचायत के मुखिया पति रविंद्र मांझी बीडीसी नन्हे पांडे, सरपंच पति ओमप्रकाश मांझी, कर्मचारी मनोज कुमार, हंसराज चौहान, सुदामा राम, उप मुख्य संजय ठाकुर, वार्ड सदस्य कन्हैया राम, राम इकबाल राम,पंच उमेश राम सहित अन्य उपस्थित थे.मुखिया पति रविंद्र माझी द्वारा पीड़ित परिवार को ₹3000 सहायता राशि के रूप में दिया गया.




Recent Comments