
पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता में आर्या अव्वल
इसुआपुर(सारण)। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अचितपुर के प्रांगण में एक समारोह आयोजित कर विभिन्न प्रतियोगी कार्यक्रमों में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मेडल तथा अन्य शैक्षिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी व अन्य प्रतियोगितात्मक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी दी।पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई की छात्रा आर्या को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं प्रतियोगितात्मक कार्यक्रमों में शामिल पाठशाला,ए ग्लोबल स्कूल आतानगर की शिवांगी,शिवांशु, सुमित, अंकुश, प्रियंका, अनुष्का, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अचितपुर की नेहा, काजल, राजलक्ष्मी, आनंद, आरती, मध्य विद्यालय इसुआपुर की खुशबू, जूली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आतानगर की कुमकुम, अंशु, रूबी, रेशमा, संस्कार दीप की डौली, खुशी, कशिश, अमित समेत चार दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, शिक्षक नेता ओम प्रकाश गुप्ता, शिक्षिका कुमारी अनामिका, प्रियंका कुमारी, सविता देवी, सावित्री देवी, शोभा कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता छविनाथ सिंह, बद्रीनारायण सिंह, गोपाल बाबा तथा श्याम प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र तथा अन्य शैक्षिक सामग्री देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने बच्चों की कलाकृति व उनके हुनर की सराहना की। पुरस्कार पाकर स्कूली बच्चे काफी उत्साहित व खुश थे।




Recent Comments