पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया

वाराणसी 21 मई, 2019) : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार की अध्यक्षता में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया ।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक वी.के.पंजियार ने मंडल पर कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को निम्नलिखित शपथ ग्रहण कराया :-
“हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा और सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूवर्क शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति,सदभाव और सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुँचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं ।”
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक वी.के.पंजियार ने कहा कि आतंकवाद और हिंसा के कर्ण आम जनता को हो रही तकलीफों तथा राष्ट्रिय हितों पर हो रहे प्रतिकूल प्रभावों के बारे में समाज को जागृत करने एवं राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है । आतंकवाद विरोधी दिवस युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के रस्ते दूर रहने की प्रेरणा भी देता है । आज पूर्वाह्न ग्यारह बजे पूर्वोत्तर रेलवे के अभी मंडलीय अधिकारीयों एवं मंडल कार्यालय पर कार्यरत सभी कर्मचारियों ने एक जुट होकर मानव जीवन मूल्यों को नुकसान पहुँचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने,आतंकवाद और हिंसा का विरोध करने तथा समाज के सभी वर्गों के बीच शांति, सद्भाव और सूझ-बूझ कायम रखने की शपथ ग्रहण किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रवीण कुमार , वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) अजय वार्ष्णेय, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रतिक सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आर.सी.श्रीवास्तव, सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर आशुतोष पाण्डेय ,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(O&F) अरविन्द कुमार , वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(C&W) बी.पी.सिंह वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर एम.के.सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(1) जयनेंद्र कुमार सिंह , वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(2) पी.के.पाठक, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(3) कैलाश नारायण , वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी मोहित वर्मा ,मंडल इंजीनियर सामन्य अरुण कुमार सिंह ,मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पाण्डेय सहित , मंडल मंत्री एस.सी.एस.टी.एसोसिएशन के.आर.सोनकर समेत विभिन्न शाखाधिकारी एवं भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे ।