पर्यावरण दिवस को यादगार बनाने की तैयारी|
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया।चीनी मिल मझौलिया में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमबार के दिन पौधरोपण किया जाएगा। जानकारी मैनेजर एच आर यू के सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि निदेशक सी एल शुक्ला के निर्देश पर आम सागवान कदम बेल लीची आदि के पौधे चीनी मिल परिसर में लगायेजायेंगे।।पौधे मंगाने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
चीनी मिल के सेफ्टी आफिसर गोविंद चौधरी को समारोह आयोजित करने का जिम्मा सौंपा गया है। बताते चले कि प्रति वर्ष विश्व पर्यवारण दिवस पर चीनी मिल की ओर से पौधे लगाए जाते है।इस अवसर पर बीडीओ मझौलिया थानाध्यक्ष, मनरेगा पदाधिकारी की भागीदारी होगी|