नौतन:– जमीनी विवाद मे मार पीट—एक पक्ष के सात लोग घायल दो की स्थिति गम्भीर 
​दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन –क्षेत्र के पकडीया पंचायत के हरदीपटी गांव मे रविवार के दिन दो पक्षो मे जमकर मार पीट हूई जिसमे एक पक्ष से सात लोग घायल हो गये जिन्हे इलाज के लिए नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे लाया गया स्थिति  गम्भीर देख डा मदन चंद्रा ने सदर अस्पताल बेतिया को रेफर कर दिया जिसमे शिव महतो और मुकेश महतो की स्थिति चिंताजनक बताई गई  उदय कुमार झुनू महतो सविता देवी प्रेमी देवी सोनी देवी गम्भीर रूप से घायल है स्थानीय लोगो ने मामला भूमि बिबाद बताया ।थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर करवाई की जाएगी।