• परसा विधान सभा क्षेत्र के परसौना गांव का जद यू जिलाध्यक्षने किया दौरा

छपरा (सारण) ।बिहार में मुख्यमंत्री का साफ एलान है कि ,समाजिक सम्प्रदायिक सौहार्द हर हाल में कायम रहनी चाहिए ।समाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बक्शे नही जाएंगे,यह बाते जिले के परसा विधान सभा क्षेत्र के परसौना गाव में पिछले दिनों एक गरीब परिवार के साथ मारपीट की घटना में आहत परिवार से मिलकर जिला जद यू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कही।उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले स्थानीय खुर्शीद आलम के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था।जिनकी हालत गम्भीर बतायीं जा रही है।पीड़ित परिवार को आश्वासन देते श्री राजू ने कहा कि पुलिस अधीक्षक मामले में संज्ञान ले रहे है ,मामले में एफआईआर दर्ज हो गयी है,दो आरोपितों की गिरफ्तारी भी हुई।घटना में संलिप्त कोई भी असमाजिक तत्व बक्शे नही जाएंगे।घटना की जानकारी जद प्रदेश कार्यालय तक दी जा चुकी है।प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।अपराधीक घटनाओ और अपराधकर्मियों के विरुद्ध सरकार विशेष संवेदनशील है।मौके पर जिला महासचिव मैनेजर सिंह ,फैज आलम ,युवा नेता सादाब आलम मुन्नू ,आशिफ इकबाल ,कयामुद्दीन सिंह सहित अन्य शामिल थे।




Recent Comments