निजामपुर ने टड़िला को 61 रन से हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : प्रखंड के घुरघाट क्रिकेट खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में निजामपुर की टीम ने टड़िला टीम को 61 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इसके पूर्व मैच का उद्घाटन दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतने के बाद टड़िला की टीम पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी निजामपुर की टीम निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टड़िला की टीम 13.4 ओवर में 104 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। इस प्रकार निजामपुर की टीम 61 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ़ द मैच निजामपुर के खिलाड़ी गुलाम हुसैन तथा मैन ऑफ द सीरीज निजामपुर के हीं खिलाड़ी सफिक को दिया दिया गया।




Recent Comments