नवादा – यात्रियों को लेकर राँची से सिवान जा रही बस पलटी, दर्जनो घायल ।

रिपोर्ट – सन्नी भगत
नवादा – यात्रियों को लेकर जा रही एक प्राईवेट श्री ट्रेवेल्स बस राँची पटना मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई।इससे चीख पुकार मच गई।
वहीं इस घटना को देख रहें आस पास के ग्रमिणो ने इसकी सूचना देर रात स्थानीय पुलिस को दी वहीं मौक़े पर पहुँची पुलिस व आस रहें लोगों के द्वारा सभी यात्री को सुरक्षित निकाला गया ।
बस राँची से सिवान की ओर जाने के क्रम में अनियंत्रित होकर रजौली थाना क्षेत्र के परमेश्वर बीघा NH३१ के निकट सड़क किनारे पलट गया ।
वहीं मौक़े से चालक व कंडक्टर फ़र्रार हो गए ।वहीं श्री ट्रेवेल्स बस BR_29 J _ 5336 पर सवार दर्जनो यात्री घायल हो गए
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस व प्राईवेट वाहनों की मदद से घायलों को रजौली अनुमंडलिय अस्पताल पहुंचाया।
यात्रियों के मुताबिक तेज़ गति होने के कारण चालक ने संतुलन खो दिया इसी कारण बस पलट गई थी वहीं बस पलटने की चपेट में बुरी तरह घायल महेश सिंह पिता राम नरेस सिंह घर भलुआ ,
शकुंतला सिंह पति बीरेंद्र सिंह घर सुरिया देवरिया ,
फेकुनी देवी पति चंद्रिका लाल घर विसनुपुर गोरखपुर
तीनो को देर रात आनन फ़ानन में नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया और अन्य घायलों का इलाज रजौली अनुमंडलिय अस्पताल में जारी है ।




Recent Comments