समस्तीपुर:पांचवा फुटबॉल मैच दलसिंहसराय स्पोर्ट्स क्लब जूनियर ने एक गोल से जीता

##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय शहर में स्थित छत्रधारी उच्च विद्यालय के प्रांगण में यशवंत कुमार चौधरी एवं शीलवंत कुमार चौधरी मेमोरियल दलसिंहसराय फुटबॉल लीग 2018 का पांचवा मैच आज मंगलवार कों टाउन क्लब दलसिंहसराय बनाम दलसिंहसराय स्पोर्ट्स क्लब जूनियर के बीच खेला गया।इस मैच को दलसिंहसराय स्पोर्ट्स क्लब जूनियर ने एक गोल से जीता स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से विद्यानंद ने शानदार गोल किया और अपनी टीम को विजय दिलाई ।आज के मैच में रेफरी की भूमिका विनोद कुमार ने और लाइंस मैन की भूमिका राधे पासवान एवम मुन्ना ने निभाई आज के मैच में मुख्य रूप से संयोजक श्री दिलीप कुमार चौधरी रामू भगत विनोद कुमार नजरे आलम अरविंद कुमार मोहम्मद इस्लाम सतवंत कुमार चौधरी पवन कुमार चौधरी मोहम्मद नवाब पंकज अभिलाष नितेश मुकेश राय उमेश इत्यादि उपस्थित थे आज के मैच का बेस्ट 22 का अवार्ड दलसिंहसराय स्पोर्ट्स क्लब जूनियर के खिलाड़ी अरविंद को लीग संयोजक श्री दिलीप कुमार चौधरी के द्वारा दिया गया ।




Recent Comments