नकाबपोश बाइक सवार आपराधियों द्वारा गैस एजेंसी के मैनेजर से दिनदहाड़े एक लाख अस्सी हजार रुपए की लूट, दहशत

डोरीगंज(सारण):
“””””””””””
मुफस्सिल थानाक्षेत्र के विष्णुपुरा बाजार स्थित विभा गैस एजेंसी के मैनेजर को दिनदहाड़े गनप्वाईट पर ले नकाबपोश अपराधियो ने एक लाख अस्सी हजार की लूट की घटना को अंजाम दे फरार हो गए ।
घटना पीड़ित एजेन्सी के गोदाम मैनेजर शिवजी सिह के मुताबिक रविवार की संध्या करीब साढे तीन बजे की है जब गोदाम गोदाम पर गैस डिलिवरी के लिए इक्के दुक्के लोगो के आने का सिलसिला जारी था और गोदाम मैनेजर समेत दो अन्य कर्मचारी मौजूद थे तभी दो अपाची बाईक पर सवार चार की संख्या मे अचानक गोदाम पर पहुंच नकाबपोश अपराधियो ने मैनेजर के सीने पर पिस्टल तान दी और कैश से भरे बैग हवाले करने की माँग करने लगे जिसमे लगभग नकद एक लाख अस्सी हजार रूपये थे जिसे जान बची तो लाखो पाए की नौबत सामने देख मैनेजर ने अपराधियो के हवाले कर दिया जिसे लेकर अपराधी उत्तर दिशा फोरलेन की तरफ भाग निकले पीड़ित मैनेजर के मुताबिक अपराधी दो अपाची बाईक पर सवार थे और सभी हथियारो से लैस थे एक अपाची बाईक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी गोदाम के अन्दर दाखिल हुए और दो बाईक पर सवार सड़क पर ही थे लूट की घटना को अंजाम देने के बाद दोनो अपाची बाईक पर सवार अपराधी उतर दिशा फोर लेन की तरफ भागे जिनकी औसत उम्र लगभग 25 से 30 के आसपास रही होगी । जिसकी सूचना मैनेजर के द्वारा एजेन्सी के मालिक को देने के साथ घटना की प्राथमिकी मुफस्सिल थाने को दी गई ।
गौरतलब हो कि अपराधियो ने उक्त गैस एजेंसी को लगभग पिछले 8 महीने के अंदर दूसरी बार निशाना बनाया है जिसकी प्राथमिकी मैनेजर के द्वारा पूर्व मे दर्ज कराई जा चूकी है । बावजूद इस बेखौफ इस दूसरी घटना को अंजाम दे अपराधियो ने स्थानीय पुलिस के समक्ष एक कड़ी चुनौति पेश की है जिसको ले आम लोगो का भी भरोसा अब पुलिस प्रशासन से उठता जा रहा है ।