पत्नी से अश्लील हरकत की, विरोध करने पर 50 हजार लेकर भागें
#मुरारी स्वामी/गड़खा(सारण) : मटखौवा गांव में जगदीश राम के घर में कुछ लोगों द्वारा घुसकर मारपीट की गई।इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर मनोज राम जितेंद्र राम शत्रुघन राम अर्जुन राम विनोद राम को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा कि खाना खाकर सो गए थे।तभी उक्त लोग पत्नी कमला देवी के साथ गाली-गलौज करते हुए अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर मारपीट किया एवं घर से अटैची लेकर भाग गए। जिसमें सोना चांदी का गहना और 50 हजार रखे थे।थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।