देवली PWD कार्यालय के बाहर युवक की मिली लाश,फैली सनसनी
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 6 जून। देवली के सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
अल सुबह सार्वजानिक निर्माण विभाग के कार्यालय में पानी भरने गये लोगों ने एक युवक को पड़ा हुआ देखा लोगों ने युवक के पास जाकर देखा तो युवक की मृत्यु हो चुकी थी जिस पर मोके पर मौजूद लोगों ने हनुमाननगर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी , मोके पर पहुंची पुलिस ने आस पास की गहनता से जाँच की और शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया, युवक की शिनाख्त शहर के एजेंसी एरिया निवासी जितेंद्र कोली के रूप में हुई जिस पर पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलवाया, हनुमाननगर थानाधिकारी घीसालाल ने बताया कि युवक आदतन शराबी था, उसकी मौत भी अधिक शराब पीने से हुई है युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।




Recent Comments