ज़िरादेई में युवकों ने कैंडल मार्च निकाल वीरगति प्राप्त सैनिकों को दिया श्रद्धांजलि

सिवान : कश्मीर के पुलवामा में हुए सीआरपीएफ जवानों के ऊपर आतंकी हमले को लेकर शहर से लेकर गांव तक पाकिस्तान और आतंकियों के प्रति आक्रोश है । इस भयावह घटना से पूरा देश गम हीन है। आतंकियों द्वारा किए गए इस कायराना हरकत को लेकर देश के युवाओं का खून उबाल मार रहा है। सोशल मीडिया से लेकर चौक चौराहे और शहर से लेकर गांव तक पाकिस्तान से बदला लेने की बात कही जा रही है। हमले में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले लोगों का आंख गुस्से से लाल है।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के क्रम में जीरादेई के भैंसाखाल में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल शहीद हुए वीर सपूतों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की । आदर्श ग्राम भैसाखाल के युवाओं ने युवा जागृति मंच के बैनर तले गांव के पश्चिम टोला तिराहा से कैंडल मार्च निकाल गांव का भ्रमण करते हुए जीरादेई में प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के आवास पर कैंडल मार्च का समापन किया। सभा को समापन के वक्त संबोधित करते हुए युवाओं ने केंद्र सरकार से मारे गए वीर सपूतों का बदला लेने के लिए आह्वान किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरेंद्र सिंह तोमर, प्रतीक सिंह तोमर , आशीष सिंह तोमर, विवेक सिंह, मनेंद्र सिंह तोमर, छोटू सिंह, विकेश सिंह, राजप्रताप सिंह, त्रिभुवन सिंह, धमेंद्र सिंह,रितेश सिंह, शिवम सिंह तोमर, नन्दन सिंह, संजय उपाध्याय, संभुनाथ उपाध्याय, त्रिपुरारी पटेल, सिधु मिश्रा, नितिन सिंह, प्रकाश मिश्रा, अमन मिश्रा उर्फ ज्योति, राहुल मिश्रा, भीम सिंह,दीपू सिंह तोमर, रवि मिश्र, विक्की मिश्र, रोहित पटेल, दीपक सिंह, कन्हैया उपाध्याय,गोलू मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे ।