कार्यपालक सहायक 25 अगस्त तक दे सकेंगे दावा एवं आपत्ति
छपरा (सारण) : कार्यपालक सहायकों के पैनल निर्माण हेतु त्रुटि रहित एवं त्रुटि पूर्ण आवेदनों की सूची सारण जिला के वेबसाइट www.saran.nic.in एवं बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी के वेबसाइट http/bpsm.bih.nic.in पर अपलोड करा दिया गया है एवं इस संबंध मेंं विज्ञापन भी प्रकाशित किया जा रहा है.अस्वीकृत आवेदन वाले आवेदक इस संबंध मेंं अपना दावा/आपत्ति निबंधित डाक से “स्थापना उपसमहर्ता , सारण” के पत्ते पर 25/08/2018 तक भेज सकते है.ताकि निष्पादनों उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जा सके.
स्थापना उपसमहर्ता के द्वारा बताया गया है कि समीक्षा उपरांत त्रुटि रहित आवेदनों की संख्या 11635 औऱ त्रुटि पूर्ण आवेदनों की संख्या 1042 है.




Recent Comments