• लॉकडाउन में सेवा देने के लिए सफाई कर्मियों का किया गया सम्मान 

छपरा.सफाईकर्मी इस महामारी में भी अपना फ़र्ज पूरी ईमानदारी से पूरा कर रहे है और कोरोना जैसी महामारी को रोकथाम में अपना सहयोग दे रहे है.इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम ही होंगी. एक सच्चे कोरोना वारियर्स की मिशाल नगर निगम के सफाईकर्मी पेश कर रहे है.उक्त बाते छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने नगर निगम के सफाई कर्मियों के बीच उनकी सुरक्षा हेतु साबुन और सेनेटाइजर के वितरण के मौके पर कही.वितरण के मौके पर विधान पार्षद बीरेंद्र नारायण यादव भी सफाई कर्मियों के कार्यो की सराहना की।इस दौरान उप नगर आयुक्त ज्योति श्रीवास्तव,सिटी मैनेजर आशिफ़ सिराज राजेश फैशन इत्यादि  उपस्थित थे.