छपरा। सारण की छ अलौकिक स्थलों को पर्यटन स्थल बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं, इसको लेकर सोमवार को डोरीगंज प्रखंड के चिरांद गांव अयोध्या मंदिर परिसर में मंहत बालक पुजारी दास की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों लोगों की उपस्थिति रही। प्रस्तावित सारण गौरव यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम के संयोजक डॉ सुभाष पांडे, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला प्रमुख धर्म प्रचारक अरुण पुरोहित, युवा ब्राह्मण चेतना मंच के बिहार प्रदेशअध्यक्ष श्यामसुंदर मिश्र, चिरांद विकास परिषद के श्री राम तिवारी, जनहित मोर्चा के सुभाष राय उर्फ झरीमन , अटल सेना के प्रादेशिक संगठन मंत्री कृष्ण कुमार वैष्णवी, वैश्य जागरण मंच के राजेंद्र प्रसाद गुप्ता , राजेश्वर कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह , मृत्युंजय कुमार सिंह सूर्य प्रसाद दफ्तरपुर, संतोष कुमार पांडे ,रंणवीर सिंह, उमेश प्रसाद सिंह शत्रुघन कुमार पांडे चिरांद, संतोष मिश्रा जीगना, घनश्याम मिश्रा ,राहुल गिरी,, दिलीप शर्मा, अतुल कुमार सिंह धर्मपुरा, विपिन तिवारी, श्याम बहादुर सिंह विनोद सिंह, अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब के सुधाकर प्रसाद विक्की, राजेश डाबर,मनोज कुमार सिंह मुकेश कुमार सिंह जय दिनेश पांडे, राजेंद्र प्रसाद राय, विनोद कुमार सिंह, समाजसेवीअजय कुमार सिंह खलपुरा, शशि भूषण पांडे, विमलेश कुमार पांडे, प्रसून मेंढतिया, शिव विवाह शोभायात्रा के कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता संजय शर्मा, सारण आईटीआई डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शपथ लिया कि जब तक सारण को पर्यटक के मानचित्र पर स्थापित नहीं करेंगे तब तक हम रुकेंगे नहीं। सभी ने अपने सुझाव रखें कि हर गांव और हर दरवाजे तक हम जन जागरण चलाएंगे सारण को पर्यटक स्थल बनाने के लिए । सारण गौरव यात्रा की बैठक आप सभी के मार्गदर्शन पर ही आगे चलती रहेगी। श्रीराम तिवारी ने चिरांद का इतिहास बताते हुए कहा गंगा ,सरयुग ,सोन नदी के त्रिवेणी संगम पर बसा हुआ चिरान्द का इतिहास पाषाण युग से चला रहा है यहां खुदाई में पाषाण युग की सभ्यता हमें मिलती है वही द्वापर के श्री कृष्ण अर्जुन और राजा दानी मोरध्वज का किला भी यही अवस्थित है । वही विमलेश तिवारी उर्फ बबलू बाबा ने कहा सारण संतों की भूमि है त्याग तपस्या की तपोस्थली है। इसे हम पर्यटक स्थल बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहेंगे इस अवसर पर अरुण पुरोहित ने कहां अगली बैठक 12 फरवरी रविवार को 11:00 बजे आमी मां अंबिका भवानी मंदिर परिसर में होगी ।मंच संचालन अरुण पुरोहित ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन श्यामसुंदर मिश्रा ने किया। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी रही।