छपरा : आरपीएफ पोस्ट पर दुष्कर्म मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर समेत 6 निलंबित
दैनिक खोज खबर डेस्क, छपरा (सारण)
छपरा जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट पर महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने के खुलासे के बाद आरपीएफ के वरीय अधिकारियों ने आरपीएफ इंस्पेक्टर समेत 6 सुरक्षाकर्मियों को निलंबित किया है।

आरपीएफ के कमांडेंट ऋषि पांडेय ने बताया कि आरपीएफ इंस्पेक्टर समेत 6 अन्य जवानों को इस मामले में निलंबित किया गया है। हम हर मामले की काफी गंभीरता से जांच कर रहे हैं। इस मामले की जांच के लिए छपरा जंक्शन पहुँचे कमांडेंट श्री पांडेय ने छपरा जंक्शन पर लगाये गए सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला।

आरपीएफ पोस्ट पर दुष्कर्म के मामले में आरपीएफ पोस्ट छपरा के प्रभारी निरीक्षक शाहनवाज हुसैन के अतिरिक्त सहायक अवर निरीक्षक वीरेंद्र पाण्डे, रेशमी कच्छप, अशोक कुमार सिंह, ओ एस सिंह व शिवजी यादव को निलंबित किया गया है।
बताया जाता है कि इस मामले में अन्य रेलकर्मियों व सुरक्षाकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है।