पेड़ पर लटका हुआ था शव
✍परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी (सिवान): थाना क्षेत्र के जतौर- बेलौरी जानेवाले सड़क के बगल में नहर के किनारे एक पेड़ पर बुधवार की अल सुबह रस्सी के फंदे में लटका एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। युवक की पहचान मियां गुंडी निवासी शाहिद अंसारी का पुत्र असलम उर्फ सबलू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह जब नहर के किनारे गांव के कुछ युवक टहलने गए तो पेड़ से युवक का शव देखते ही शोर मचाने लगे।




Recent Comments