गाड़ी में शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी
#परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा हाता टोला गांव में मारपीट के आरोपित अवधेश तिवारी के दरवाजे पर खड़ी वैगन आर
से पुलिस ने विपक्षी द्वारा दी गई सूचना के आधार पर शुक्रवार की संध्या दो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की थी। इस घटना के तीसरे दिन रविवार
को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गाड़ी मालिक को नामजद किया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला साजिश का लग रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments