डोरीगंज(सारण)-:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के खलपुरा पंचायत के मुखिया अजय सिंह के खलिहान मे रखे एक हजार गेहूँ के बोझे अगलगी की घटना मे जलकर राख हो गए ।

घटना शुक्रवार देर रात की है जब मुखिया अजय सिंह के खलिहान से अचानक आग की लपटें निकलने लगी । आग की लपटों को देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरु किया जिसके बाद जिसके बाद ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबु पाया लेकिन तब तक खलिहान मे रखे गेहूँ के एक हजार बोझे जलकर राख हो चुके थे ।

आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है लेकिन मुखिया अजय सिंह ने किसी अज्ञात द्वारा जानबुझ कर आग लगाने की बात कही है ।