प्रवेज़ अख्तर/सिवान :
कृषि समंवयक के पद पर नियुक्ति के क्रम में जाली प्रमाणपत्र का इस्तेमाल करना महंगा पड़ा। जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा ने ज्ञापांक 309 दिनांक 13 फरवरी 2018 के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मुफ्फसिल थाना में आवेदन किया है। ज्ञात हो कि पिछले माह कृषि समंवयक की नियुक्ति की गई। इसमे बसंतपुत थाना क्षेत्र के कालीटोला सेंदुरवा निवासी प्रविंद्र कुमार सिंह कृषि समंवयक के पद पर नियुक्ति हेतु अनुभव प्रमाण पत्र जाली संलग्न कर उसका लाभ लेने हेतु नियुक्ति पत्र प्राप्त करने का गलत प्रयास किया था। इसके द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र जो सलंग्न किया गया था वो 4 दिसम्बर 2012 से 4 मई 2015 तक की अवधि में दरौंदा प्रखंड में कार्य करने का वर्णन किया गया था। जो कभी यहां कार्य ही नही किया था। जिसपर जिला कृषि पदाधिकारी सारण छपरा का हस्ताक्षर किया गया है वह भी जाली है। इसकी जांच जब जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा ने किया तो गलत पाया। इसको लेकर इन्होंने मुफ्फसिल थाना में जालसाज के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है तथा उसकी गिरफ्तारी की भी मांग किया है।




Recent Comments