किसान की बेटी ने बिहार इंटर के कला संकाय में चौथा स्थान लाकर जिले का नाम की रौशन

# सेल्फ स्टडी से रीतिका को मिला टॉप टेन में स्थान

छपरा :जिले के नक्सल के लिए मशहूर पानापुर के रसौली के किसान परिवार में जन्मी बेटी के प्रतिभा ने सारे कयासों को काफी पीछे छोड़ दिया है । किसान की बेटी रितिका ने इंटर कला संकाय में 417 अंक लाकर टॉप टेन में चौथे स्थान पर है । परिणाम आने के बाद पौ फटते ही उसके टूटे फूटे घर के आगे लोगो की भीड़ जमा हुई । माँ माला देवी , प्रतिभावान राज्यस्तरीय खिलाड़ी बड़ी बहन ट्विंकल कुमारी , इंटर की छात्रा छोटी बहन छोटी कुमारी सभी आने जाने वालों का स्वागत पूरे दिन गर्मजोशी से करते रहे ।
रितिका की तीन बहन स्नातक कर चुकी है । आधी रात तक पढ़ाई कर अपने परिवार एवं नक्सल प्रभावित प्रखंड की पहचान बन गई है कृषि प्रधान परिवार में सभी भाई बहन अपने पिता की मदद खेती में भी करते है । आईएएस बनने की जिद रितिका का सपना है , फिर भी उसके हौसले इन बाधाओ को बेधने को बेताब है । माँ और पिता के साथ बहने भी रितिका के सपनो के संग है ।
वहीं रितिका को माध्यमिक से उच्चतर माध्यमिक तक शिक्षा देने वाले राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक में पूरे दिन जश्न का माहौल रहा । विद्यालय के प्रभारी प्र अ अरुण बर्णवाल , वरीय शिक्षक संजय कुमार सिंह , रितिका के गाइड शिक्षक अभय कुमार सिंह , डॉ मनोज कुमार सिंह , रामप्रवेश पड़ित , डॉ संजीव कुमार सिंह , आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव , महेश पोद्दार , विनय कुमार सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षको ने रितिका के उपलब्धि को उसके कठिन परिश्रम का परिणाम बताया। रितिका के उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह विधायक केदारनाथ सिंह ने दूरभाष पर बधाई दी एवं शीघ्र ही सम्मानित करने की बात कही।
बधाई देने वालो में वाईपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय संरक्षक रामजीवन सिंह , रसौली के मुखिया नेमा सिंह , पूर्व मुखिया कल्पनाथ सिंह सहित अन्य रहे।