सारण/दिघवारा।थाना क्षेत्र के सितलपुर बाजार स्थित टुडेज फैशन नामक कपड़ा दुकाने से अज्ञात चोरों द्वारा सोमवार की बीती रात दुकान का ताला तोड़कर लगभग साढ़े आठ लाख रुपये के कपड़ो की चोरी कर ली।इस सम्बंध में दुकान के मालिक सितलपुर नीवासी मनीष कुमार ने दिघवारा थाना में अज्ञात चोरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दी है।घटना के सम्बंध में दुकानदार ने बताया कि लॉगडाउन के कारण पिछले कई दिनों से दुकान बंद था,लेकिन वो रोज दुकान पर आता था और बाहर से दुकान को देखकर घर चला जाता था,हर दिन की भाँति मंगलवार की सुबह भी वो दुकान देखने आया तो शटर का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए जब दुकान का शटर उठाकर देखा तो दुकान में रखे ब्रांडेड कम्पनियों के जीन्स व टीशर्ट गायब थे।दुकानदार ने बताया कि लगभग एक हाजर पीस विभिन्न तरह के जीन्स व तीन सौ पीस शर्ट की चोरी हुई है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग आठ लाख पचास हजार रुपये है।