पानापुर(सारण)प्रखंड के मध्य विद्यालय रामपुररुद्र के समीप शुक्रवार को पशुपालन विभाग द्वारा एक कैम्प का आयोजन किया गया ।धेनुकी हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित इस कैम्प में  क्षेत्रीय निदेशक पशुपालन सारण क्षेत्र छपरा की चिकित्सकों की टीम ने  दर्जनों मवेशियों के स्वास्थ्य  की जांच की गयी एवं पशुपालकों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया ।टीम द्वारा पशुपालकों  के बीच मुफ्त दवा का भी वितरण किया गया।इस मौके पर डॉ. रुचि कुमार ,डाटा ऑपरेटर धर्मेंद्र कुमार ,वेक्सिनेटर उज्ज्वल कुमार सिंह ,जीतेन्द्र कुमार गुप्ता ,महम्मद रईस अंसारी ,ब्रजेन्द्र कुमार सिंह , उमेश राय ,नवीन सिंह ,मोनू बाबा सहित सैकड़ो पशुपालक उपस्थित थे।