इसुआपुर(सारण) :प्रदेश राजद के आह्वान पर 11 जनवरी को प्रखण्ड मुख्यालय पर एनआरसी ,सिएए तथा एनपीआर के विरोध में धारणा प्रदर्शन किया जाना है ।जिसकी सफलता के लिए इसुआपुर बाजार स्थित गोला अंसारी के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई ।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष बबलू हसन ने किया ।बैठक को सम्बोधित करते हुए बिधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है ।इस देश मे 70 बर्षों से बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की लिखी हुई संबिधान के तहत देश चल रहा है ।इस संबिधान को सर्बोतम संबिधान माना जाता है ।लेकिन भाजपा सरकार इस देश मे आरएसएस का संबिधान चलाना चाहती है ।जो हमलोगों को कतई मंजूर नहीं है ।जब तक केंद्र की सरकार इन तीनों कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक धरणा प्रदर्शन चलता रहेगा ।बैठक को प्रखण्ड अध्यक्ष बबलू हशन,बिश्वनाथ राय,बिजय कुमार यादव,टुनटुन हाशमी, पपु हाशमी, पारस राय,कामेश्वर राय, प्रभावती देवी,शलीमुद्दीन अंसारी रामबाबू राय,रामबिस्वास राय,मकसूद आलम,शमीम अहमद,बरकत अली,अमजद खान,राजकुमार साह, अरशद रहमानी, गुड्डू कुशवाहा आदि ने भी सम्बोधित किया ।




Recent Comments