
आतंकी कनेक्शन के आरोप में मढ़ौरा के देव बहुआरा से जावेद को पुलिस टीम ने उठाया
● जावेद आलम के छोटे भाई मुस्ताक आलम को भी पंजाब से पुलिस द्वारा दबोचने की खबर
● मुश्ताक आलम बीते 28 नवंबर को पंजाब के मोहाली में नर्सिंग की पढ़ाई करने गया था
मढ़ौरा(सारण)। सोमवार को थाना क्षेत्र के देवबहुआरा गांव से बिहार पुलिस की टीम ने जम्मू कश्मीर के पुलिस की सूचना पर आतंकी कनेक्शन के आरोप में एक युवक को उठा ले गई।आतंकी कनेक्शन की जानकारी सामने आने पर क्षेत्र में ये खबर आग की तरह फैल गई । खबर है कि जम्बू काश्मीर प्रांत के दक्षिण काश्मीर के आतंकी हिदायतुल्लाह मलिक का पंजाब में पढ़ रहे कश्मीरी समेत कुछ छात्रों से ताड जुड़ा था।जिसमें मुश्ताक नाम का एक बिहार का युवक भी शामिल था।अब ये कहा जा रहा है कि मुश्ताक आलम जो पंजाब के मोहाली में नर्सिंग की पढ़ाई करने के साथ उसके भी आतंकी कनेक्शन थे।कहा जा रहा है कि दक्षिण काश्मीर के आतंकी हिदायतुल्लाह मालिम ने पंजाब में पढ़ाई कर रहे मुस्ताक के माध्यम से बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के देव बहुआरा गांव के रिटायर्ड शिक्षक महफूज आलम के 25 वर्षीय पुत्र जावेद आलम से 7 पिस्टल मांगाई गई थी। पुलिस हिरासत में लिए गए जावेद आलम पंजाब में पढ़ाई कर रहे मुश्ताक के सहोदर भाई है। इस संबंध में रिटायर्ड शिक्षक महफूज आलम ने बताया की सोमवार को दो दर्जन के आसपास की संख्या में सादे लिवास में आई पुलिस टीम ने खेत में पटवन कर रहे मेरे पुत्र जावेद को उठा ले गई।साथ ही घर को घेर कर पूरी तरह से तलाशी ली,लेकिन घर से कुछ भी आपत्तिजनक समान नहीं मिला।जिसके बाद पुलिस टीम ने पूछने पर आरोप संबंधी कुछ भी नहीं बताया।जिसके बाद पुत्र को मुक्त करने की फरियाद सारण के पुलिस अधीक्षक और बिहार के डीजीपी को आवेदन देकर की गई है।पंजाब में पढ़ रहे पुत्र मुस्ताक के संबंध में बताया कि पिछले दो दिनों से उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है, हमलोग समझ रहे थे कि पढाईमें व्यस्तता के कारण स्विच ऑफ आ रहा है, लेकिन अब जैसे कहा जा रहा है कि उसको भी पुलिस उठा ली है।उन्होंने आगे कहा कि मेरा बेटा इस तरह का काम नहीं कर सकता है, मुझे यकीन नहीं हो रहा है।फिर भी पुलिस जांच में दोषी निकलेगा तो उसपर कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने ये भी कहा कि 21वर्षीय मुस्ताक पिछले 28 नवंबर को पंजाब के मोहाली स्थित सरस्वती नर्सिंग स्कूल में गया था, अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए।इतने कम समय में आतंकी संगठन से संपर्क बना लिया और हथियार भी सप्लाई करने की बात पूछी जा रही है, जो विश्वास नहीं होता है।आतंकी कनेक्शन का आरोपी 25वर्षीय जावेद आलम पांच भाइयों में बड़ा है और पंजाब में पढ़ाई कर रहा भाई मुस्ताक आलम तीसरे नंबर पर है।जबकि एक भाईपरवेज आलम कोलकाता में कोई नौकरी करता है और अन्य दो छोटे भाई में एक मुमताज आलम पटना में रहकर पढ़ाई है, वहीं सबसे छोटा वाला भाई मेराज घर पर ही रहकर बीबी राम हाई स्कूल नगरा में पढ़ता है। जबकि एक एकलौती बहन गुलशन प्रवीण की 2017 में शादी हो गई है।पारिवारिक पृष्ठभूमि में आतंकी कनेक्शन के आरोपी दोनों भाई के साथ अन्य भाई भी पढ़ाई लिखाई में जुटे बताए जा रहे है।आरोपी की माँ अमरुला खातून ने भी आरोपों को खारिज किया। परिजनों की माने तो जावेद आलम सेना भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था।उन्होंने आर्मी के दौड़ आदि में तीन-चार बार क्वालीफाई किया था, लेकिन मेधा सूची में नहीं आने पर अभी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।आपको बता दें कि सारण जिले के आतंकी संगठन से जुड़ाव की बात पिछले ढाई वर्ष पहले भी सामने आया था।जब नगरा क्षेत्र के आफौर गांव का एक युवक वेदारवक्त उर्फ धनु राजा की गिरफ्तारी आतंकी कनेक्शन में गोपालगंज से हुई थी।
पुलिस ने इस मामलें को लेकर कुछ भी नहीं बता रही है।स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पूछने पर जावेद आलम की पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लेने की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की गई।




Recent Comments