
तरैया (सारण)। प्रखण्ड के गवन्द्री गांव स्थित भगवती स्थान परिसर में आयोजित अखण्ड अष्टयाम को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजा, घोड़े-हाथी के साथ निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरूष रंग-बिरंगे परिधान में शामिल हुए। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकली जो कि पूरे गांव का परिभ्रमण करते हुए गवन्द्री ब्रह्म स्थान के पास पहुची, जहां डबरा नदी से आचार्य सुनील कुमार तिवारी एवं संजय पाठक के विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जलभरी की गई। जिसके बाद पुनः कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद राम-नाम-सकृतन प्रारंभ हुआ। वहीं भगवती स्थान पर आयोजित 24 घंटे के राम-नाम-सकृतन से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कलश यात्रा में मुख्य यजमान डॉ उजागिर पंडित सपत्नीक, सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी, पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह, प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति के सचिव डॉ मनोज कुमार पंडित, एन.के. नवल, अर्जुन युवराज, ग्राम कचहरी सचिव सन्तोष कुमार, ओम प्रकाश पंडित, मुकेश तिवारी, समेत सैकड़ों श्रद्धालु-भक्त शामिल थे।






Recent Comments