Θ बेतिया – भारतीय आजाद मंच के जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

आज दिनांक 9 मार्च 2020 को स्थानीय जिला कार्यालय कमलनाथ नगर बेतिया में भारतीय आजाद मंच का जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी ने किया। वही बैठक को संबोधित करते हुए मंच के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने मंच से जुड़े नए सदस्यों को संग़ठन के नीति और सिद्धांतों से अवगत कराते हुए बताया कि वर्षों से छात्र हित,समाज हित और राष्ट्र हित को अग्रणी मानकर काम करने वाला एकमात्र संग़ठन भारतीय आज़ाद मंच है.चंदशेखर आज़ाद की प्रेरणा तथा सच साहस वीरता के साथ कदमताल करते हुए यह संग़ठन कई आयामो के लक्ष्य को छू रहा है.आज भी राष्ट्र हित समाज हित छात्र हित में इससे जुड़े कार्यकर्ताओं को कुछ कर गुजरने की तमन्ना और ललक स्पष्ट देखने को मिलता है.मुख्य रूप से समाज हित छात्र हित में काम करने वाला यह संग़ठन अपने अंदर समाज सर्वोपरि का भाव रखता है।अपने कार्यो के माध्यम से व्यापक सन्दर्भ में संपूर्ण परिवर्तन में विश्वास रखती है। श्री दुबे ने कहा कि भारतीय आज़ाद मंच चंदशेखर आज़ाद के प्रेरणा स्रोत एंवम उनके विचारों पँर चलकर लगातार देश हित समाज हित छात्र हित में अग्रशर है,समाज को सर्वोपरि मान अपने विभिन्न आयामो और कार्यो के माध्यम से छात्र युवा और समाज को एक नई दिशा देने का प्रयाश कर रहा है भारतीय आज़ाद मंच द्वारा राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोने का प्रयाश भी लगातार जारी है।

वही नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री राजमणि मिश्रा एंवम ज़िला सचिव रिंकु तिवारी ने कहा कि संग़ठन का सिद्धांत ही कार्यकर्ताओ का स्वाभिमान है.यह एक विचार सामाजिक संग़ठन का है और इस संग़ठन का स्पष्ट मानना है कि आज के छात्र कल के नही बल्कि आज के नागरिक है.इस दौरान संग़ठन से जुड़े नए सक्रिय कार्यकर्ताओ को दायित्व दिया गया जिसमें सर्वसम्मति से प्रदेश मंत्री राजमणि मिश्रा, ज़िला अध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी,ज़िला सचिव शिक्षक रिंकु तिवारी, जिला उपाध्यक्ष भास्कर भारद्वाज जिला मंत्री पीयूष भवसागर ज़िला महासचिव सागर कुमार मिश्रा, नगर अध्यक्ष राहुल कुमार,नगर उपाध्यक्ष सुशांत कुमार मिश्रा नगर मंत्री निखिल कुमार मिश्रा नगर सचिव अकाश कुमार वही योगापट्टी प्रखंड अध्यक्ष के रूप में बबलू दुबे की घोषणा सर्वसम्मति से किया गया वही जिलाध्यक्ष अनुराग चतर्वेदी ने संगठन की मजबूती तथा आगामी योजनाओ पर चर्चा करते हुए बताया कि मंच के द्वारा इस माह 16 मार्च से लेकर 16 अप्रैल तक मंच मंच का विशेष सदस्यता अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा. जिसमे जिले से 5000 सक्रिय सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है मुख्य रूप से संगठन से छात्राओं तथा महिलाओं को जोड़ने के लिए भी विशेष रणनीति बनाया गया. उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के तुरंत बाद जिला इकाई नगर इकाई तथा कालेज इकाई का गठन अगले माह किया जाएगा तथा इन सभी इकाइयों में छात्राओं तथा महिलाओं को प्रमुख दायित्व दिए जाएंगे। बैठक के तत्पश्चात कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एंवम मिठाई खिलाकर होली मिलन समारोह भी किया
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन भास्कर भरद्वाज ने किया मौके गुड्डू कुमार सिद्धार्थ राज सोनू कुमार अतिउल्लाह अहमद अंकित कुमार हित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।