इसुआपुर। थाना क्षेत्र के अगौथर नंदा गांव के दिनेश राम के झोपड़ी नुमा पलानी से इसुआपुर पुलिस ने 600 लीटर स्प्रिट बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। इस दौरान शराब का धंधेबाज पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। जबकि 200 लीटर वाले प्लास्टिक के तीन ड्रम पुलिस ने जप्त कर लिया है।